उत्तराखंड Weather Update_अगले 48 घंटे भारी ! तेज बारिश, ओले और अंधड़ की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों के लिए अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तेज बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और अंधड़ जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विकास का मेगा पैकेज_ ₹1096 करोड़ की मंजूरी..

मानसून जैसे हालात, मौसम लगातार बदल रहा

प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं अचानक बादल और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। पर्वतीय इलाकों में कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित किया है।

देहरादून में सोमवार सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बौछारों ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत के सामूहिक दुष्कर्म का मामला पूरा पलट गया- पुलिस ने कहा गैंगरेप नहीं साजिश..

चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ी ठंडक

बारिश और मौसम में आई ठंडक के बीच चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने यात्रियों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट_उत्तरकाशी _ रुद्रप्रयाग _ चमोली _बागेश्वर _पिथौरागढ़
इन जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad