जानिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर क्यों लिखा होता है CE? अगली बार खरीदने से पहले चैक ज़रूर करें

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम: यूरोपीय देशों में साल 1985 से सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान के पीछे ये CE का निशान शुरू किया गया।हालांकि पहले ये निशान CE की जगह EC हुआ करता था। इसका मतलब होता है ‘Conformite Europeenne.’
किसी प्रोडक्ट पर इस निशान के होने का मतलब है कि इस प्रोडक्ट को बनाने वाली कंपनी ने यूरोप के मानकों (Standard) का ख्याल रखा है। दरअसल यूरोप में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं। जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए ‘लो वोल्टेज नियम, सुरक्षा और वातावरण की सुरक्षा.’ जिन प्रोडक्ट पर CE लिखा होता है उन सभी प्रोडक्ट्स को बनाते समय इन चीजों का ध्यान रखा जाता है। इस निशान का एक मतलब है कि कंपनी इस निशान वाले प्रोडक्ट को मार्केट में लीगल तरीके से बेच सकती है और ऐसे प्रोडक्ट्स को दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad