भाजपा की कप्तानी में सियासी पिच पर बाउंसर डालेंगे मोहम्मद शमी……‘तुर्क बनेगा तुरुप का पत्ता’

ख़बर शेयर करें -

सियासी पिच पर तेज गेंदबाज शमी के बाउंसर फेंकने के कयास शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुलाकात ने अमरोहा में सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस मुलाकात की तस्वीर जयंत चौधरी ने फेसबुक पर पोस्ट की है। इसके बाद उनके राजनीति में उतरने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से अमरोहा के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी या उनके परिवार के किसी सदस्य के सियासत में उतरने की चर्चाएं चल रही हैं।

रविवार को दिल्ली में मोहम्मद शमी ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात करके इस चर्चा को और हवा दे दी है। इससे अमरोहा ही नहीं बल्कि मंडल की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जयंत चौधरी ने फेसबुक पर तस्वीर साझा करते हुए मोहम्मद शमी जैसे महान क्रिकेटर से मिलना एक सुखद अनुभव बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  किसे मिलेगा टिकट, किसका कटेगा पत्ता? भाजपा के ‘फाइनल सर्वे’ पर टिकी नजरें

भाजपा ढूंढ रही है महबूब अली की काट, शमी बन सकते हैं विकल्प
क्रिकेटर मोहम्मद शमी तुर्क बिरादरी से आते हैं। अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में तुर्क बिरादरी का खासा दबदबा है। जोया इलाके को तुर्किस्तान कहा जाता है। ऐसे में अमरोहा सीट से वह सपा विधायक महबूब अली का काट हो सकते हैं। मोहम्मद शमी भाजपा गठबंधन के लिए विकल्प बन सकते हैं। इसका फायदा एनडीए को मंडल की दूसरी सीटों पर भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, धामी सरकार का बड़ा फैसला

परिवार से दूसरे सदस्य के मैदान में उतरने की भी चर्चा
अमरोहा के सियासी गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर मोहम्मद शमी राजनीति में नहीं आते हैं तो उनके परिवार के किसी सदस्य को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। उनके बड़े भाई हसीब का नाम पहले भी अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं में सामने आ चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad