17 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर पति को लगाया ठिकाने, अवैध संबंधों में बन रहा था रोड़ा

ख़बर शेयर करें -

17 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने सुहाग की ही हत्या कर डाली। मामला पानीपत के डाहर गांव का है। महिला ने पति को सब्‍जी में नींद की 20 गोलियां खिलाईं। बेहोश होने पर प्रेमी संग मिलकर चाकू से 15 वार करके मार डाला। 50 वर्षीय कर्मबीर अपनी पत्‍नी ज्‍योति और प्रेमी श्रीकांत के संबंध में बाधा बन रहा था। हत्‍या के बाद श्रीकांत ने दोस्‍त के साथ मिलकर शव को चादर से लपेटकर बाइक पर रखकर खेत में ले गया। यहां पर जब दफन करने में असफल रहा तो उसे खेत में बने कोठड़े में डालकर फरार हो गया। पत्‍नी ने हत्‍या का राज छिपाने के लिए खून से सने कपड़े और रजाई को जला दिया। इसके बाद ताला लगाकर अपने मायके बहादुरगढ़ चली गई। जब भाई को शक हुआ तो बहन को पुलिस को सौंप दिया। कर्मबीर की 15 साल पहले शादी हुई थी और उसका एक बेटा और बेटी है।
डाहर गांव का 50 वर्षीय कर्मबीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। उसकी बहादुरगढ़ निवासी ज्योति के साथ 15 साल पहले शादी हुई थी। कर्मबीर शादी के पहले से ही परिवार से अलग रहता था। कर्मबीर की 12 वर्षीय बेटी अदिति व 10 वर्षीय बेटा मन्नू है। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। तीन साल से ज्योति का ढाबा संचालक डाहर गांव के श्रीकांत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कर्मबीर पत्नी ज्योति को अक्सर टोकता था कि श्रीकांत से बात नहीं करे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad