वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैर छूकर लिया बुज़ुर्गों का आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस इलाके की मौज, मिलेगा मालिकाना हक—जनता शासन-प्रशासन की आभारी

समारोह में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मंत्री खजान दास समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad