शादी से एक दिन पहले अपहरण कराकर प्रेमी के हाथों होने वाले शौहर को मरवा दिया!

ख़बर शेयर करें -

मेरठ की मुस्कान और मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी द्वारा अपने ही पति की हत्या करवाने की घटनाओं को देश भूला भी नहीं है कि यहां रामपुर में एक और उससे भी सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। भोट इलाके के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां ने शादी से एक दिन पहले ही मंगेतर निहाल (25) का अपने प्रेमी सद्दाम की मदद से अपहरण करवाकर हत्या कर दी।

हत्या का यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल (25) का विवाह भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां से तय हुआ था।

निहाल के भाई नायब शाह के मुताबिक निहाल की रविवार को धनुपुरा बरात जानी थी, लेकिन 14 जून को दोपहर में वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच निहाल के पास एक युवक का फोन आया, जिसमें उसने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों का साइज दिलाने की बात कहकर उसे घर से बाहर बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

नायब के अनुसार निहाल को दो युवक बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। निहाल के परिजनों ने होने वाली दुल्हन व उसके एक प्रेमी के अलावा दो अन्य साथियों पर अपहरण और उसकी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के जंगल में निहाल का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

इस मामले में निहाल के भाई नायब की ओर से गंज थाने में धनुपुरा निवासी गुलफशां, इसी गांव के सद्दाम, फरमान और अनीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नायब का आरोप है कि गुलफशां ने अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कराई है।

एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी को जेल भेज दिया है। परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad