हल्द्वानी में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग किशोर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड में किराए में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा है कि उसका पति चाट का ठेला लगाता है। पति के काम में सहयोग के लिए वह उनके साथ जाती है। इस बीच पड़ोस में ही किराए में रहने वाला नाबालिग उसकी 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता रहा।

इसका पता चलने पर उसने किशोर के परिजनों से बात की। इसके बाद करीब दो माह‌ पूर्व उक्त परिवार डहरिया में जाकर रहने लगा। इस बीच उसकी भतीजी के पेट में दर्द उठने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उसके 6 माह की गर्भवती होना पाया गया। यह जानकर परिवारजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बात जब परिजनों ने किशोरी से जानकारी ली तो उसने पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad