आखिर ऐसा क्या कर दिया खिलाड़ी ने कि फैन्स से मांगनी पड़ी माफी

ख़बर शेयर करें -

दरअसल अक्षय कुमार विमल इलायची का विज्ञापन करते हैं। इसी ब्रैंड से विमल, तंबाकू उत्पाद भी बेचता है। तंबाकू बेचने वाले ब्रैंड के किसी उत्पाद के विज्ञापन को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी। अब अक्षय कुमार ने कहा है कि वो इस विज्ञापन से पीछे हट रहे हैं और इससे मिलने वाले पैसों को वे किसी नेक काम के लिए दान देंगे। अक्षय कुमार ने कहा है कि जब तक कॉन्ट्रैक्ट रहेगा तब तक ब्रैंड विज्ञापन का प्रचार करता रहेगा लेकिन वो ख़ुद को इस विज्ञापन से अलग कर रहे हैं। अभिनेता ने ये भी कहा कि वो भविष्य में किसी भी विज्ञापन का चुनाव करते समय सतर्कता बरतेंगे। उन्होंने अपने चाहने वालों से माफी मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad