अलर्ट: आग की लपटों में घिरा उत्तराखंड, Indian air force संभालेगी मोर्चा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के वन क्षेत्र में लगातार आग धधक रही है। जंगलों में तेजी से फैली आग को काबू करने के लिए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और क्रू स्टेशन पर क्रू समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैर छूकर लिया बुज़ुर्गों का आशीर्वाद

आग बुझाने के लिए अब विभाग की वायुसेना की मदद लिए जाने की भी तैयारी है। इससे पहले राज्य आपदा मोचन बल से भी मदद विभाग लेता आ रहा है। ग्रामीणों और वन पंचायतों से भी आग बुझाने में सहयोग लिया जा रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों में मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों में तमाम स्थानों पर जंगलों के सुलगने की खबरें आ रही हैं। यहां जरूरत पड़ने पर एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माथे पर तिलक, हिंदू नाम निकला बांगलादेशी सनीउर रहमान...ज़हरीली जु़बान पर पुलिस ने पहले लिया होता एक्शन तो पोल जल्दी खुल जाती...
Ad Ad
Ad