91 साल की उम्र में चौथी पत्नी को तलाक देकर पांचवीं शादी रचाएंगे मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक!

ख़बर शेयर करें -

मीडिया मुगल के नाम से दुनियाभर में विख्यात अरबपति मीडिया कारोबारी रुपर्ट मर्डाेक 91 साल की उम्र में अभिनेत्री जेरी हॉल को तलाक देने जा रहे हैं। यह उनका चौथा तलाक होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि मर्डोक हो सकता है कि पांचवीं शादी करने जा रहे हों। 65 साल की जेरी से उन्होंने 2016 में शादी की थी। मर्डाेक के नजदीकी सूत्रों के अनुसार दोनों छह साल बाद अपने विवाह संबंध विच्छेद करने जा रहे हैं।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके तलाक की गूंज मर्डाेक के विश्वभर में फैले उनके मीडिया नेटवर्क में भी सुनाई देगी। रुपर्ट मर्डाेक की पहली शादी पैट्रिसिया बुकर से हुई थी। यह 1956 से 1967 तक रही। इसके बाद दूसरी शादी अन्ना मारिया टोर्व से की थी। यह 1967 से 1999 तक कायम रही। इसके बाद मर्डाेक ने तीसरी शादी 1999 में वेंडी देंग से की थी। यह 2013 तक रही। 2016 में मर्डाेक ने जेरी हॉल से शादी की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad