मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले को दिया कई महत्वपूर्ण योजनाओं का तोहफा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय नैनीताल भ्रमण के दौरान जिले को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के प्रभावित परिवारों को प्रतिकर एवं पुनर्वासन सहायता राशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित एचएन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 18 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिन पर कुल लागत 17,218.57 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस अवसर पर उन्होंने 494 प्रभावितों के खातों में 195 करोड़ से अधिक की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की। शेष प्रभावित परिवारों को भी जल्द ही सहायता राशि दी जाएगी। जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए 300.5 एकड़ भूमि का आवंटन भी किया गया है, जिससे उद्योग क्षेत्र का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ष्इस परियोजना से 117 एमएलडी पानी की आपूर्ति होगी, जिससे हल्द्वानी शहर की 2051 की आबादी को जल उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में इस काम के लिए बजट किया स्वीकृत, पहली किस्त जारी

उन्होंने आगे कहा कि परियोजना से भूजल स्तर में सुधार होगा और रोजगार सृजन होगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के बटवारे से संबंधित लंबित परियोजनाओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को लेकर भी कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें लखपति योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1 लाख रुपये की राशि प्रदान करने और सरकारी भर्तियों में 30 प्रतिशत मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा, ष्जल्द ही पंतनगर एयरपोर्ट से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को यात्रा में आसानी होगी। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज एवं अन्य स्थानीय नेताओं ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Ad