‘काली’ के पोस्टर पर विवाद, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, दिल्ली यूपी में दर्ज हुए मामले

ख़बर शेयर करें -

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म का पोस्टर इंडियन फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने 2 जुलाई को रिलीज किया था। फिल्म के पोस्टर में श्मां कालीश् को सिगरेट पीते दिखाया गया है। यही नहीं उनके एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है। इन्हीं दो चीजों पर विवाद हो रहा है। यूजर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा

धार्मिक भावनाएं आहत् करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक अधिवक्ता की शिकायत पर फिल्म निर्देशक लीना मणिमेकलई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी लीलना मणिमेकलई के खिलाफ जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत् करने का मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियां बना हुआ है। यूजरों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad