Uttarakhand Election-धामी 9 को कराएंगे नामांकन, कांग्रेस आज घोषित करेगी उम्मीदवार

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद कलम-हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव के लिए मैदान में हैं। उनकी जीत के लिए जहां भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है और उन्हें रिकॉर्ड मतों से विधानसभा का सदस्य बनाने के उद्देश्य से काम रही है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बुरे दिन अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बेहतरीन मैनेजमेंट से धामी के चुनाव प्रचार की शुरूआत की है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चम्पावत का दौरा कर यहां की जनता के बीच उपस्थिति दर्ज करा गए हैं। यहां पर धामी के लिए चुनावी माहौल अनुकूल दिखाई देने लगा है। उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड में सियासत तेज हो गई है। पहले दिन किसी भी दल से या निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री धामी 9 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। तो वहीं उपचुनाव में कांग्रेस ने अभी किसी भी नाम को आगे नहीं किया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा सकता है कि कांग्रेस संगठन स्तर पर भाजपा से अभी काफी पीछे है। हालांकि ऐसी खबर है कि कांग्रेस आज प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad