चरस तस्करी में इंदिरानगर की महिला गिरफ्तार, 653 ग्राम चरस और इलेक्ट्रोनिक कांटा बरामद

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में ’नशा उन्मूलन अभियान’ चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों की धर-पकड़ करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही एसएसपी द्वारा जनपद स्तर एएनटीएफ को भी क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके ’नोडल अधिकारी डा. जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल’, को नियुक्त किया गया है। हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं, के पर्यवेक्षण में डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं’ के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस टीम व0उ0नि हरेन्द्र सिंह नेगी, उ.नि. गौरव जोशी, कानि0 विरेन्द्र रौतेला, कानि0 चन्द्र शेखर, कानि. आनन्द पुरी, कानि. कमल बिष्ट, कानि. प्रहलाद सिंह, कानि0 चा0 खीम सिंह दानू, म.कानि. माया विष्ट, म.कानि. गीता कम्बोज, म0कानि0 रीना गंगवार’ के द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्ता श्रीमती नन्दा देवी पत्नी नारायण सिंह विष्ट निवासी इन्द्रानगर प्रथम लालकुआं जिला नैनीताल उम्र 38 वर्ष निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं को उसके घर से 653 ग्राम अवैध चरस मय इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पेड़ हम लगाएंगे देखभाल आपको करनी है, हल्द्वानी में वन्दे मातरम ग्रुप की मुहिम

अभियुक्ता के विरूद्व कोतवाली लालकुआं में ’एफ0आई0आर0 नंबर- 207/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट’ बनाम नन्दा देवी उपरोक्त पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में व0उ0नि हरेन्द्र सिंह नेगी, उ0नि0 गौरव जोशी , कानि0 विरेन्द्र रौतेला, कानि0 चन्द्र शेखर, कानि0 आनन्द पुरी, कानि0 कमल विष्ट, कानि0 प्रहलाद सिंह, कानि0 चा0 खीम सिंह दानू, म0कानि0 माया बिष्ट, म0कानि0 गीता कम्बोज, म0कानि0 रीना गंगवार थे।

Ad