हल्द्वानी- रिटायर्ड फौजी को गैंगस्टर बेटे से जान का खतरा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रिटायर्ड फौजी को अपने ही बेटे से जान का खतरा है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामपुर रोड स्थित शिवाजी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी लच्छई लाल साह पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उन्होंने बड़े बेटे विनय साह उर्फ विक्की और उसकी पत्नी को गलत व्यवहार के चलते कुछ दिन पहले संपत्ति से बेदखल कर दिया है। इसके बाद से ही वे उन्हें प्रताड़ित करने लगे। बताया कि आरोपी विनय पूर्व में हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है। छोटे बेटे के साथ रहने की वजह से विनय साह ने उनके छोटे बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी है। शहर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कोतवाली में आरोपी विनय के खिलाफ गैंगस्टर भी लगी हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-तेज़ रफ्तार बस की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, हादसे का मंज़र देख भड़का जन आक्रोश
Ad Ad
Ad