प्रेमिका ने कहा मेरी मांग तुम्ही भरना…..सिंदूर लेकर शादी में पहुंच गया दीवाना, औऱ फिर जो हुआ….

ख़बर शेयर करें -


नालंदा। बिहार के नालंदा में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी दूसरे के साथ होती देख उसने आपा खो दिया। सिरफिरे आशिक ने ऐसी हरकत कर डाली कि जिसके बाद वो सीधा अस्पताल पहुंच गया। लड़का ऐन शादी के वक्त स्टेज पर पहुंचा और दूल्हे के सामने ही अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर डालने लगा। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी।
हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव मुकेश पिछले 1 साल से गांव के ही एक लड़की से बेपनाह इश्क करता था।।लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लगी तो उन्हें रास नहीं आया और लड़की की दूसरी जगह शादी तय कर दी गई।।मंगलवार की शाम लड़की की बारात आई थी।।सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।।जिस वक्त लड़की का जयमाला शुरू हुआ ठीक उसी वक्त प्रेमी मुकेश हाथ में सिंदूर लेकर जयमाला के वक्त स्टेज पर चढ़ गया और लड़की के मांग में सिंदूर भरने लगा।
प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने मार कर अधमरा कर दिया। फिर इसकी सूचना हरनौत थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश की जान बचाई और उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। लड़के का कहना है कि लड़की ने ही उसे ऐसा करने के लिए कहा था। जिसके बाद ही वो उसकी मांग में सिंदूर डालने गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad