हल्द्वानी में भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती धूमधाम से मनाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। देश के प्रथम शिक्षा मन्त्री महान शिक्षाविद, भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की 135वीं जयन्ती पर स्वयंसेवी संस्था अल-फलाह माइनोरिटी सोशियल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आजादनगर बनभूलपुरा में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएम रावत द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कवि लेखक एवं विद्वान थे।

उन्होंने कहा मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जात-पात से ऊपर उठकर देशहित के लिए त्याग व बलिदान दिया। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा अब्दुल कलाम आजाद की जयंती भी महान पुरुषों की तरह बननी चाहिए। उन्होंने भी देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद नवीने भी मौलाना आजाद के जीवनी के बारे बताया। इस दौरान मो. फाजिल मो. फैजल मोठसलीम, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चेतन कोहली, आकिब, जावेद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ad