हल्द्वानी-अनुजकांत अग्रवाल ‘सावन किंग’, अनीता अग्रवाल और इला गुप्ता को ‘सावन क्वीन’ का खिताब

हल्द्वानी। लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी की ओर से सावन क्वीन-2026 समारोह रामपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, अनीता अग्रवाल, निशुल अग्रवाल, मुकेश गुप्ता और राखी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में लकी ड्रॉ के 31, अंताक्षरी प्रतियोगिता के 24, उचित समय प्रतियोगिता के 30, मोबाइल गेम के चार और तोल-मोल प्रतियोगिता के 12 विजेताओं को क्लब पदाधिकारियों ने पुरस्कार प्रदान किए। जूनियर वर्ग में गिलास-कुर्सी राउंड दौड़ प्रतियोगिता का खिताब अक्षत पंकज अग्रवाल ने जीता।
समारोह का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन-2026’ प्रतियोगिता रही, जिसमें तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। करीब एक घंटे तक चली प्रतियोगिता में अनीता अग्रवाल गोल्डी और इला गुप्ता को संयुक्त रूप से ‘सावन क्वीन-2026’ चुना गया। वहीं प्रिया अग्रवाल और वंदना अग्रवाल को संयुक्त रूप से रनरअप का खिताब दिया गया। ‘सावन किंग’ का खिताब अनुजकांत अग्रवाल को मिला।
कार्यक्रम में अभिनव, प्रेक्षा बिश्नोई, आशीष जैन, संजय गर्ग, संदीप अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, निधि अग्रवाल, स्वाती, वंदना, शिवकुमार, राजू, भोंसले, राजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, सौरभ, गौरव अग्रवाल, विशेष गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अजय कृष्ण गोयल, विजय शर्मा, राकेश वर्मा, प्रदीप, विजय, राजीव श्रीवास्तव सहित अंशुल वर्मा आदि मौजूद रहे।



