गर्मी में सुकून के पल चाहिए तो नैनीताल चले आइये, खुशनुमा है मौसम

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल सीजन के अन्तिम चरण के दौरान भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं। जिसके चलते गुरुवार को नगर सैलानियों से गुलजार रहा। पर्यटकों की बढ़ती आमद से पर्यटन कारोबारियों से जुड़े सभी छोटे बड़े कारोबारी खुश हैं। नगर में सैलानियों का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। हालांकि सुबह एक दिवसीय भ्रमण पर आने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रही। इस बीच चिड़ियाघर, केवगार्डन, हिमालय दर्शन, वाटरफाल व खुर्पाताल आदि पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ रही। नैनीझील में पर्यटकों ने जमकर नौकायन का लुतफ़ उठाया। मालरोड भी पूरा दिन सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों के वाहनों की संख्या बड़ने से यातायात के असर पड़ा। मस्जिद तिराहा, नैनीताल क्लब चौराहा व लोवर मालरोड में वाहन रेंगते हुए नजर आए। होटल एसोसिएशन उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार होटलों में आसानी कमरे उपलब्ध हो रहे है। माह के अंतिम वीकेंड पर सैलानियों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।
सरोवर नगरी नैनीताल का मौसम सुहावना बना रहा। सुबह के समय घने बादल आसमान में छाए हुए थे, जिसके चलते कुछ देर के लिए हल्की बूंदा बांदी भी हुई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की एक और गाइडलाइन, भीषण गर्मी में रखना है बच्चों का ख्याल
Ad Ad
Ad