uttarakhand—-यहां सुबह तड़के थरथर कांपी धरती, दहशत में घरों से निकले लोग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया और इसकी जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तरपश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। आज आए भूकंप की वजह से लोगों में सुबह सुबह दहशत फैल गयी। कई लोग जिन्हें झटके महसूस हो वो घरों से बाहर निकल आए और दूसरे लोगों को भी आगाह किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad