जालसाज महिला को ढूंढने हल्द्वानी पहुंची बलरामपुर पुलिस, धोखाधड़ी का दर्ज है केस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने की आरोपी महिला की तलाश में बलराम पुलिस हल्द्वानी पहुंची है। फिलहाल आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला के खिलाफ बलरामपुर थाने में 420 का मुकदमा दर्ज हुआ है। शनिवार को बलरामपुर कोतवाली से पहुंचे एसआई हरेकृष्ण उपाध्याय और कां. प्रेम गुप्ता ने बनभूलपुरा थाने में आमद दर्ज कराई। एसआई हरेेकृष्ण उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी बिचवपुर बलरामपुर ने गौजाजाली में रहने वाली रजनी नामक महिला के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख रूपए की ठगी करने का आरोप है जिस पर वहां पर रजनी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। रजनी के खिलाफ कई अन्य लोगों ने भी धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में बलरामपुर पुलिस शनिवार को हल्द्वानी पहुंची। फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बलराम पुलिस बनभूलपुरा पुलिस के साथ आरोपी महिला का तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की एक और गाइडलाइन, भीषण गर्मी में रखना है बच्चों का ख्याल
Ad Ad
Ad