पंतनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पहले भाजपा नेता की हत्या

ख़बर शेयर करें -

–बेखौफ बदमाशों की मुख्यमंत्री को भी चुनौती

Uttarakhand- उधमसिंह नगर में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को भी चुनौती दे डाली है। पंतनगर में भाजपा नेता की हत्या ने सनसनी मचा दी है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 15 मई को पंतनगर में आयोजित एनयूजेआई के सम्मेलन में शिरकत करना प्रस्तावित है। और उनके दौरे से एक दिन पहले भाजपा नेता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। जो यह बताता है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। इस हत्याकांड ने पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसका दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण गर्मी से मिली राहत,,,पहाड़ से मैदान तक मौसम ने बदला रुख, आठ जिलों में बारिश का अलर्ट

जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 3 में बैखौफ बदमाशों ने भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले में जुट गई। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे खनन का खेल या फिर ज़मीनी रंजिश हो सकता है। इस पूरी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस के आला अधिकारी मामले पर नजर रखे हुए हैं। शव को पंचनमा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। जल्द घटना को अंजाम देने वालो को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 18 प्रस्ताव, मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी, ये अहम फैसले भी लिए गए
Ad Ad
Ad