नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: बॉर्डर क्षेत्रों में चल रहे तनाव को देखते हुए जनपद नैनीताल पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा के निर्देश पर सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतर कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर चैकिंग और गश्त तेज कर दी गई है। रात्रि गश्त को भी सक्रिय रूप से बढ़ाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया..CM धामी की मौजूदगी में मिशन-3 की बैठक

पुलिस जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी सुनिश्चित की गई है, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad