अग्निपथ- हल्द्वानी में तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने फटकारी लाठियां

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध झेलना पड़ रहा है। विरोध की ये आंच अब उत्तराखंड में भी पहुंच गई है। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में हज़ारों युवाओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ गुबार निकाला। योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह हल्द्वानी में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। कई अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए युवाओं ने तिकोनिया पर जाम लगाया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच तीखी बहस हुई। युवाओं के भारी विरोध के चलते पूरे शहर में भारी फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माथे पर तिलक, हिंदू नाम निकला बांगलादेशी सनीउर रहमान...ज़हरीली जु़बान पर पुलिस ने पहले लिया होता एक्शन तो पोल जल्दी खुल जाती...
Ad Ad
Ad