“पिंडारी” गिरफ्तार- हल्द्वानी में SOG और बनभूलपुरा पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में युवाओं को नशे के कुप्रभाव से बचाने हेतु ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को तेज किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के मार्गदर्शन में एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ और थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

22 फरवरी 2025 को पुलिस टीम ने आंवला चौकी के पास गौलपुल के यात्री शेड से एक नशे के अपराधी को रंगे हाथ पकड़ लिया, जो मेडिकल के आधार पर जमानत पर बाहर था और नशे की तस्करी कर रहा था। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने ये नशीले इंजेक्शन शादाब उर्फ रेहान, निवासी बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) से खरीदे थे। शादाब उर्फ रेहान के खिलाफ भी धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेलबाबा के पास बेकाबू रफ्तार का कहर...उत्तर उजाला के नौजवान की मौत, साथी की हालत बेहद नाजुक

गिरफ्तारी: अभियुक्त का नाम: मोहम्मद दानिश उर्फ पिंडारी (29 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 14/29, गली नंबर 05, उजाला नगर, बनभूलपुरा

बरामदगी:

30 इंजेक्शन Buprenorphine Injection IP 02 ML

07 इंजेक्शन AVIL 10 ML (कुल 37 इंजेक्शन)

03 सिरिंज

01 मोबाइल फोन (वीवो 1904)

800 रुपये नकद

01 टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (UK 04 AF-0682)

पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी

एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़

उ.नि. जगवीर सिंह

कानि. ना. पु. दिलशाद अहमद

हे.का. ललित कुमार (SOG)

कानि. संतोष कुमार (SOG)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad