चलती बाइक पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, मृतक के चाचा की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर के किच्छा शहर में चलती बाइक पर पेड़ गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में बाइक सवार चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि जो पेड़ गिरा है उसकी जड़े आग लगने के कारण काफी कमजोर हो गई थीं। यह संयोग ही था कि जिस समय युवक चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था, उसी समय पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। युवक ने हेलमेट लगा रखा थाए जो पेड़ के गिरने से चकनाचूर हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मैरिट में मुस्लिम छात्राओं ने भी लहराया कामयाबी का परचम

मो. उवेस उम्र 29 वर्ष पुत्र मो. हनीफ निवासी लहसोई बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश अपने चाचा मोण् रफीक की दवा लेने रुद्रपुर जा रहा था। खमरिया में खेत मे गेहूं की नरई में आग लगाने के बाद सड़क किनारे सूखे पेड़ ने भी आग पकड़ ली और उसकी जड़ सुलग गयी जिससे पेड़ की जड़ कमजोर होने के कारण गिर गया। जिस समय उवेस बाइक लेकर वहां पहुचा पेड़ सीधे उवेस के सिर पर गिरा और उसके हेलमेट के परखच्चे उड़ गए। उवेस का सिर फट गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मैरिट में मुस्लिम छात्राओं ने भी लहराया कामयाबी का परचम

सिर में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण उवेस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चाचा रफीक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad