योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला यह शख्स यहां से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी का मुताबिक राजधानी लखनऊ साइबर सेल ने राजस्थान के भरतपुर जिले से आरोपी सरफराज को गिरफ्तार किया। यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर आरोपी ने सीएम योगी को धमकी दी थी। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि सीएम योगी को तीन दिनों के अंदर दो बार मारने की धमकी दी गई है। 8 अगस्त से पहले 2 अगस्त को भी सीएम योगी को धमकी मिली थी। साथ ही उन्हें यूपी चुनाव से पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इतना ही नहीं आदित्यनाथ को शनिवार यानी 13 अगस्त को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली. लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले देवेंद्र तिवारी के घर पर एक बैग में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी और देवेंद्र तिवारी को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद से ही पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad