उधमसिंहनगर- यहां बुलडोजर बना कत्ल की वजह, लाठी डंडों से पीटकर हत्या

ख़बर शेयर करें -

किच्छा। घर के बाहर गली में बुलडोजर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट इस हद तक पहुंच गयी कि इसमें एक जान चली गयी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सैंजना में गली के एक छोर पर नबी हसन व दूसरे छोर पर उसके भाई जमाल हसन का घर है। जमाल हसन अपने घर के सामने गली में बुलडोजर खड़ा कर देता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। नबी हसन का पुत्र फुरकान अपने वाहन से सब्जी ढोने के काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा

तड़के जब वह अपने घर से निकलता है तो रास्ता बंद होने से उसे परेशानी होती है। जिस पर उसने जमाल हसन को बुलडोजर हटाने का कहा। जमाल हसन ने बुलडोजर हटा दिया। उसके बाद फिर खड़ा कर देने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था। मंगलवार रात जब जमाल हसन ने बुलडोजर फिर गली में खड़ा किया तो दोनों पक्ष भिड़ गए। बताया जा रहा है कि जमाल हसन पक्ष ने नबी हसन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में डंडा सिर पर लगने से नबी हसन गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में तेज़ कार ने ठेले के परखच्चे उड़ाए, युवक को मार डाला

उसे देर रात गंभीर हालत में सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बाद उसे स्वजन घर ले आए। बुधवार सुबह चार बजे नबी हसन की हालत फिर बिगड़ी तो उसे फिर लेकर जब सीएचसी किच्छा पहुचे तो चिकित्सक ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad