उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया श्रीहरि कथा के पोस्टर का विमोचन

देवभूमि उत्तराखंड में नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ) द्वारा आयोजित की जाने वाली कारगिल विजय की रजत जयंती समर्पित और एनबीएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित “श्रीहरि कथामृत” के पोस्टर का विमोचन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास, देहरादून में किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली और सफल आयोजन के लिए एनबीएफ टीम को शुभकामनाएं दी। एनबीएफ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, बाल व्यास डॉ. अनिरुद्ध मोहन उनियाल ने बताया कि यह कथा भारतीय वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम को समर्पित होगी। कथा का आयोजन 21 से 23 मार्च 2025 तक गंगा फार्म, बालावाला, देहरादून, उत्तराखंड में किया जाएगा। साथ ही, 20 मार्च को तिरंगा कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
इससे पूर्व, पूर्व राज्यपाल भगत कोश्यारी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, हरियाणा के मुख्यमंत्री, देहरादून के जिलाधिकारी, अन्य कई आईएएस, पीसीएस अधिकारी, पदक विजेता सैनिक एवं उनके परिवारजन (वीर नारियां) और कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर ट्रस्टी देवानंद डोभाल और अन्य संस्था के सदस्य भी मौजूद थे।
