पेड़ हम लगाएंगे देखभाल आपको करनी है, हल्द्वानी में वन्दे मातरम ग्रुप की मुहिम

ख़बर शेयर करें -

लगाया ‘एक पेड़ अपने नाम’ का
haldwani-बरसात के मौसम में पर्यावरण संरक्षण के संरक्षण का संदेश देते हुए वन्दे मातरम् ग्रुप ने वृक्षारोपण अभियान चलाया हुआ है। संस्था की इस मुहिम का नाम है एक पेड़ अपने नाम रखा गया है। जिसमे व्यक्ति एक पेड़ लगा रहा है और उसमें अपने नाम का लगा रहा है और उस व्यक्ति की ज़िम्मेदारी होगी वो अपने नाम के पेड़ की देखभाल भी करे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की ठंडी सड़क को अराजक तत्वों का अड्डा नहीं बनने देगी पुलिस, लिया सख्त एक्शन

संस्था के संस्थापक शैलेन्द्र सिंह दानू ने बताया जिस प्रकार से इस बार उत्तराखंड का तापमान बढ़ा है, अगर अभी से पर्यावरण संरक्षण में ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय से पहाड़ों का टेम्परेचर भी 50 डिग्री पार होगा। पेड़ लगाओ अभियान लगातार 8 दिन से जारी है।

अभी तक हीरानगर, मुखानी, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा आदि स्थानों में वृक्षारोपण किया गया है और जहां भी लोग बुला रहे हैं संस्था के लोग पेड़ लगाने के लिए पहुँच रहे हैं। पीयूष ने बताया पेड़ लगाने हेतु गड्ढे हम करेंगे। पेड़ हम लाएंगे बस लोगों को उनकी देखभाल करनी है। इसी क्रम में आज पांडे बगीचा, मंगल पड़ाव में वृक्षारोपण किया। जिसमे शैलेन्द्र सिंह दानू, पीयूष, दीपांशु शर्मा, प्रांजल जोशी, अमित रावत, दीपक तिवारी, मयंक गोस्वामी आदि लोगो ने वृक्षारोपण किया।

Ad