यात्रीगण कृपया ध्यान दें-रेलवे ने बदल दिया है टिकट बुकिंग का प्रोसेस

ख़बर शेयर करें -

आईआरसीटीसी IRCTC ने रेलवे टिकट बुकिंग प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप अक्सर आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट (IRCTC App) के जरिए रेल टिकट कराते हैं तो बता दें कि रेलवे ने बुकिंग प्रोसेस में बड़े बदलाव किए हैं। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग करने से पहले उसे वेरीफाई करना होगा। वेरिफिकेशन के लिए आपको मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा। इसके बिना अब आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा

इन यात्रियों को करना होगा वेरिफिकेशन
आईआरसीटीसी के इस नए बदलाव को केवल उन यात्रियों पर ही लागू किया जाएगा जिन लोगों ने पिछले दो सालों में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से एक भी रेलवे टिकट की बुकिंग नहीं कराई है। वहीं अगर आप रेगुलर टिकट बुकिंग कर रहे हैं तो आपको इस प्रक्रिया को फॉलो नहीं करना पड़ेगा।

इस तरह करें मोबाइल नंबर और ई-मेल के जरिए वेरिफिकेशन-
-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए सबसे पहले आप आईआरसीटीसी के ऐप या वेबसाइट पर विजिट करें।
-इसके बाद Verification विंडो पर क्लिक करें।
-यहां आप Registered मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।
-आगे दी गई जानकारी को वेरीफाई करें।
-आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें।
-ओटीपी दर्ज करते ही आपका नंबर और ईमेल आईडी वेरीफाई हो जाएगा।
-इसके बाद आप आसानी से अपना रेल टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad