उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, दिल दहला देने वाला मंज़र कैमरे में कैद देखिए Video

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है बड़ी खबर सामने आ रही है उत्तरकाशी में खीरगंगा में पानी का सैलाब आने से कई लोगों के दबने की सूचना है।
उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव की खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आने से कई लोगों के दबने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह स्वामी ने बादल फटने की घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand_भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad