सोशल मीडिया पर ऊटपटांग हरकतें करने वाले बिरजू मयाल को पुलिस ने अवैध वसूली के आरोप में दबोच लिया

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – रामनगर : सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर झूठे आरोप लगाने, लोगों से अवैध वसूली करने और जान से मारने की धमकियाँ देने वाले ब्लॉगर बिरजू मयाल को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एक ही दिन में तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें *गाली-गलौज, अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

शिकायतकर्ता राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा और नीमा देवी ने अलग-अलग मामलों में बिरजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने FIR संख्या 279/25, 280/25 और 281/25 के तहत *BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए।

पुलिस जांच में सामने आया कि बिरजू मयाल सोशल मीडिया पर बिना प्रमाण झूठे आरोप लगाकर लोगों को बदनाम करता था और पैसे वसूलने की धमकी देता था। पुलिस टीम ने उसे रामपुर रोड हाइवे के पास से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

बिरजू मयाल के खिलाफ पूर्व में भी छह गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छेड़छाड़, धमकी, मारपीट और SC/ST एक्ट शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad