सर्विस कार्बाइन से 11 फायर..उत्तराखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत से हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल सुनील (49) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में तैनात सुनील सोमवार रात ड्यूटी से घर लौटे थे। देर रात उनके आवास के बरामदे में अचानक उनकी सर्विस कार्बाइन से एक के बाद एक 11 गोलियां चल गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  सेना में भ्रष्टाचार...कर्नल हिमांशु बाली रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

गोलियों की आवाज सुनकर परिजन उन्हें गंभीर हालत में हिमालयन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रानीपोखरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS के तबादले_DM भी बदले गए

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले घर में विवाद होने की बात कही जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad