मेरठ के 28 लोग टेम्पो ट्रेवलर के साथ खाई में गिरे, दो महिलाओं की मौत, घायलों का रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -
कालाढूंगी। नैनीताल भ्रमण कर मेरठ लौट रहे पर्यटकों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर रविवार को कालाढूंगी के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि कालाढूंगी से करीब तीन किलोमीटर पहले वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेम्पो ट्रैवलर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत कई यात्री घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल की धमाकेदार जीत, भाजपा को करारी शिकस्त

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वाहन में मेरठ के इस्लामाबाद क्षेत्र स्थित ताला फैक्ट्री इलाके के करीब 28-29 लोग सवार थे। हादसे में कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी साल में उच्च शिक्षा विभाग के तबादले बने विवाद का कारण, शिक्षकों और छात्रों में बढ़ी नाराजगी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस के त्वरित रेस्क्यू अभियान से सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है

हादसे में घायल यात्रियों की जो सूची सामने आई है, उसमें ये नाम शामिल हैं:

  • सुहेमा

  • तस्वीब्या

  • माहिरा

  • सोफिया

  • सना

  • आशिक

  • साद

  • आयशा

  • अनीशा

  • शाकिर

  • फरत

  • अबुज़र
  • नफीस अहमद

  • रशीद अहमद

  • लाइबा

  • उल्बिया

  • मोनिश

  • रेशमा

  • रुकसाना

  • तथा अन्य यात्री।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad