महिला पहलवानों के चर्चित यौन शोषण के मामले में अदालत का बड़ा फैसला…बृजभूषण शरण सिंह…………..

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को सभी आरोपों से बरी कर दिया। यह मामला 2023 में छह महिला पहलवानों के आरोपों और जंतर-मंतर पर हुए लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था, जबकि एक नाबालिग पहलवान से जुड़े पॉक्सो मामले में पहले ही क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की जा चुकी थी। फैसले से पहले बृजभूषण ने कहा था कि वह केवल अदालत के निर्णय पर भरोसा करते हैं। कोर्ट के इस फैसले के साथ करीब तीन साल से चल रहे इस बहुचर्चित मामले का कानूनी अध्याय समाप्त हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्या शुरू होने जा रहा है नया आंदोलन? 'E-20 जनता पार्टी' के नाम से सोशल मीडिया पर कैंपेन, अब गडकरी के इस्तीफे की मांग और संसद मार्च का ऐलान
Ad Ad
Ad