US के 42 फाइटर जेट, सैकड़ों ड्रोन, 2.5 लाख करोड़ रुपये तबाह… ईरान ने तो गर्दा उड़ा दिया था

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग में अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च एजेंसी CRS की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक अमेरिका के 42 आधुनिक फाइटर जेट और ड्रोन नष्ट हो चुके हैं। इनमें 4 F-15E स्ट्राइक ईगल, 1 F-35A लाइटनिंग-II, 1 A-10 थंडरबोल्ट, 7 KC-135 स्ट्रैटोटैंकर, 1 AWACS विमान, 2 MC-130J कमांडो एयरक्राफ्ट, 1 HH-60W रेस्क्यू हेलीकॉप्टर, 24 MQ-9 रीपर ड्रोन और 1 MQ-4C ट्राइटन ड्रोन शामिल हैं।
पेंटागन के अनुसार ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की लागत बढ़कर करीब 29 अरब डॉलर (लगभग 2.4 लाख करोड़ रुपये) पहुंच चुकी है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने माना कि बड़ी रकम सैन्य उपकरणों की मरम्मत और रिप्लेसमेंट पर खर्च हो रही है।
CRS ने यह रिपोर्ट अमेरिकी रक्षा विभाग, CENTCOM और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की है। वहीं ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने भी इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए दावा किया कि ईरान ने इस जंग से काफी कुछ सीखा है और भविष्य में अमेरिका को और बड़े “सरप्राइज” मिल सकते हैं।
अमेरिकी एयरफोर्स और नेवी के विमानों को हुए नुकसान को देखें तो लिस्ट अच्छी-खासी लंबी है. अमेरिकी कांग्रेस की वेबसाइट पर मौजूद इस लिस्ट में कई नाम हैं-
चार F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट.
एक F-35A लाइटनिंग II फाइटर जेट.
एक A-10 थंडरबोल्ट II ग्राउंड-अटैक विमान.
सात KC-135 स्ट्रैटोटैंकर, हवा में तेल भरने भरने वाले विमान.
एक E-3 सेंट्री एयरबोर्न अर्ली वार्निंग-एंड-कंट्रोल सिस्टम (AWACS).
दो MC-130J कमांडो II स्पेेशल मिशन एयरक्राफ्ट.
एक HH-60W जॉली ग्रीन II कॉम्बैट सर्च-एंड-रेस्क्यू हेलीकॉप्टर.
24 MQ-9 रीपर ड्रोन.
एक MQ-4C ट्राइटन ड्रोन.



