नई पार्टी बन गयी है…नाम है कॉकरोच जनता पार्टी–आलसी और बेरोज़गारों की आवाज़

ख़बर शेयर करें -

भारत में हाल के दिनों में एक अनोखी और व्यंग्यात्मक राजनीतिक पहल चर्चा में है — ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP)। यह कोई पारंपरिक चुनावी पार्टी नहीं, बल्कि युवाओं की नाराजगी और सिस्टम के खिलाफ असहमति जताने वाला एक सटैरिकल पॉलिटिकल आउटफिट है। इसकी शुरुआत उस विवाद के बाद हुई, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश Justice Surya Kant की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

16 मई को अभिजीत डिपके नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ने की अपील की। बाद में CJI ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि फर्जी डिग्रियों के जरिए पेशों में घुसने वालों पर थी। इसके बावजूद यह मुद्दा ऑनलाइन चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Abhijeet Dipke फिलहाल अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं और पहले आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से भी जुड़े रहे हैं। उनका कहना है कि CJP युवाओं की उस निराशा और गुस्से की आवाज है, जिसे व्यवस्था नजरअंदाज कर रही है।

पार्टी की टैगलाइन है — “आलसी और बेरोजगारों की आवाज।” सदस्य बनने के लिए बेरोजगार होना, ऑनलाइन एक्टिव रहना और सिस्टम पर व्यंग्य करने की क्षमता जैसी शर्तें रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

CJP के घोषणापत्र में कई विवादित लेकिन चर्चित वादे शामिल हैं, जैसे रिटायर CJI को राज्यसभा न भेजना, महिलाओं को 50% आरक्षण, दलबदल करने वाले नेताओं पर 20 साल की पाबंदी और बड़े कॉर्पोरेट मीडिया चैनलों की जांच।

अभिजीत डिपके का दावा है कि पार्टी से कुछ ही दिनों में हजारों युवा जुड़ चुके हैं। उनके मुताबिक ‘कॉकरोच’ प्रतीक है उस जिद और जीवटता का, जो मुश्किल हालात में भी खत्म नहीं होती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad