हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहन चपेट में; महिला गंभीर, चालक की पिटाई, video

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपा दिया। जेल रोड चौराहा के पास यूनियन बैंक के सामने से अनियंत्रित हुई कार ने रिलैक्सो शोरूम के पास तक कई दोपहिया वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने करीब तीन से चार बाइक और राहगीरों को टक्कर मारी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोगों को पहले लगा मानो ट्रांसफॉर्मर फट गया हो। हादसे के बाद घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। कार संख्या यूके04ए-9153 चला रहे पंकज जोशी को आक्रोशित लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। कार से जब पंकज जोशी को जब लोगों ने बाहर खींचा तो वो शराब के नशे में इतना धुत था कि उसे अपना होश नहीं था। उसे इस बात का भी अफसोस नहीं था कि उसने चंद लम्हे पहले ही सड़क पर जो तांडव मचाया है उसने एक महिला की जिन्दगी में खतरे में डाल दिया है और दो-.चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बिजली के पोल से कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और इसी वजह से चालक पंकज जोशी की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे, चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के KVM स्कूल में उठी आग की लपटें, बच्चों की तीन बसें ख़ाक
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad