उड़ान कामयाबी की….हल्द्वानी के आमिर आलम अंसारी बने कमर्शियल पायलट, क्षेत्र में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आज़ाद नगर निवासी आमिर आलम अंसारी ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) प्राप्त कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आमिर आलम अंसारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर आलम अंसारी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा काठगोदाम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल से प्राप्त की। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग (पीसीएम) से शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश स्थित चाइम्स एविएशन अकादमी से कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर जुटे कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब----"मां ही नहीं, मेरी राजनीतिक गुरु भी थीं" — सुमित हृदयेश

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस जारी किया गया। सीपीएल प्राप्त करने के बाद जब आमिर पहली बार पायलट की वर्दी में अपने गृह नगर हल्द्वानी पहुंचे तो परिवार और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी सफलता का उत्सव मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी से क्लीन बोल्ड होंगे दोनों पुलिस वाले! ओछी हरकत पर गुस्से में हैं कप्तान मंजुनाथ

आमिर की उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आमिर भविष्य में विमानन क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। पुत्र की सफलता पर जहीर आलम अंसारी ने सभी शुभचिंतकों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि परिवार के सहयोग, शुभकामनाओं और आमिर की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad