AIMIM प्रत्याशी मतीन सिद्दीकी ने बढ़ाया कुनबा, सैकड़ों युवाओं ने पकड़ी ‘पतंग’ की डोर
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी अपना कुनबा बढ़ाने के लिए भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हल्द्वानी विधानसभा से एमआईएम पार्टी के प्रत्याशी दिग्गज नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने जहां अपना प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है तो वहीं मतीन सिद्दीकी ने युवाओं को भी पार्टी से जोड़ना शुरू कर दिया है। सैकड़ों युवाओं ने एमआईएम ज्वाइन कर मतीन सिद्दीकी के चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया। इन युवाओं का एमआईएम प्रत्याशी मतीन सिद्दीकी ने ज़ोरदार स्वागत किया।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी




