अवकाश-कल 20 मई को उत्तराखंड में सभी स्कूल कॉलेज कार्यालय बंद रहेंगे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों और विभागीय कार्यालयों को 20 मई 2026 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 19 मई से 21 मई 2026 तक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा इस अवधि में कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 20 मई को उनकी अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे।
इसी क्रम में राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षा विभाग के कार्यालय भी बंद रखे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी संस्थानों को शासन के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




