पुणे के चर्चित ‘केतन अग्रवाल’ मर्डर केस में ‘सिया गोयल’ की साजिश के एक और पहलू का राज़फाश

ख़बर शेयर करें -

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक कैब ड्राइवर के दावे ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। ड्राइवर वैभव जाधव ने बताया कि 6 जून को केतन अग्रवाल, उनकी मंगेतर सिया गोयल, सिया के भाई साहिल और एक अन्य व्यक्ति पुणे से मुंबई एयरपोर्ट के लिए उसकी कैब में सवार हुए थे। सभी को बाली (इंडोनेशिया) जाना था, जहां केतन और सिया का प्री-वेडिंग फोटोशूट होना था।

वैभव के मुताबिक, यात्रा के दौरान सिया गोयल और उसके भाई साहिल के बीच लगातार बहस होती रही। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सिया ने एक फूड मॉल के पास गाड़ी रुकवाई और कुछ देर बाद लौटकर डिग्गी खुलवाने को कहा। ड्राइवर का दावा है कि सिया ने अपने पर्स से कुछ निकालकर डिग्गी में रखा या निकाला, हालांकि उसे यह नहीं पता कि वह चीज क्या थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में देर रात दीवार फांदकर महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वीडियो वायरल हुआ था

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के कुछ मिनट बाद ड्राइवर को फोन आया कि एक बैग कैब में छूट गया है। उसने बैग वापस पहुंचा दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर कॉल आया कि केतन का पासपोर्ट गायब है। ड्राइवर ने कैब की जांच की, फिर भी पासपोर्ट नहीं मिला। बाद में केतन और साहिल ने भी कार की तलाशी ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

केतन के पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी ने अपने पासपोर्ट, करेंसी, क्रेडिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज एक ही पाउच में रखे थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर सभी के पास पासपोर्ट मौजूद थे, लेकिन केवल केतन का पासपोर्ट गायब था। पासपोर्ट न मिलने के कारण केतन बाली नहीं जा सका और उसे वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttar Pradesh News––गोरखपुर से रोंगटे खड़े करने वाला मामला... 12 साल के किशोर ने शराब पीकर देखा पॉर्न...इसके बाद वो हैवान बन गया....

पुलिस की जांच में भी सामने आया है कि केतन का पासपोर्ट कथित तौर पर सिया गोयल ने चोरी कर नष्ट कर दिया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसका अंत बाद में लोहागढ़ किले में केतन की संदिग्ध मौत के रूप में हुआ।

कैब ड्राइवर के इस नए बयान ने पासपोर्ट गायब होने और पूरे घटनाक्रम को लेकर कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी जांच अब पुलिस कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad