यूपी में भाजपा को एक और झटका, इस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ी पार्टी

ख़बर शेयर करें -

लखनउ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के लिए अपना गढ़ बचा पाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदेश से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी की योगी सरकार में वन, पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चैहान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद उनके भी सपा में जाने की संभावना जताई जा रही ह। दरअसल, मंगलवार को मंत्री पद और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अगले दो दिनों में कुछ और नेताओं के बीजेपी छोड़ने की बात कही थी। चुनाव से ठीक पहले दल बदल की राजनीति सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को पहुंचाती दिख रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad