हल्द्वानी: खाने में थूककर खिलाने का एक और सनसनी खेज मामला सनक की अजीब हरकत

झूठी मिठाई भी ज़बरज़स्ती खिलाई फिर पिटाई भी लगाई

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद कलम:- हल्द्वानी। मुखानी के एक वैवाहिक स्थल में शुक्रवार शाम एक युवक ने मिठाई के डोंगे से मिठाई निकाली और आधा हिस्सा खाकर बाकी उसी में डाल दिया। विवाह में शामिल होने आए एक परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वही जूठी मिठाई उस परिवार के एक युवक को जबरन खिला दी। खाने की प्लेट में थूक भी दिया। फिर अपने साथियों की मदद से दो भाइयों को जमकर पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह अजीबोगरीब मामला मुखानी के राजेंद्रनगर स्थित रितेश गार्डन में आयोजित

राजेंद्रनगर में साथियों की मदद से दो भाइयों को पीटा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, तलाश में जुटी

वैवाहिक समारोह के दौरान हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम छोई के निकट हनुमान धाम का रहने वाला सुधाकर अपने दोस्तों के साथ इस समारोह में शामिल हुआ था। राजेंद्रनगर राजपुरा निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के समारोह में आए हुए थे।

वहां प्लेट लेकर वह मिठाई लेने पहुंचे। तभी सुधाकर ने डोंगे से मिठाई का एक टुकड़ा

निकाला और आधा खाकर बाकी उसी में रख दिया। इसका विरोध किया तो वह उग्र हो गया। उसने फिर एक टुकड़ा निकालकर आधा खाया और आधा जबरिया उन्हें खिला दिया। विशाल की प्लेट में थूक भी दिया।

इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ पीटा। जब बचाने के लिए उनका भाई मनीष आर्य आया तो उसे भी पीटा। आरोप है कि पीटने के दौरान कुंडल और चेन भी छीन ली गई। पुलिस ने चोट पहुंचाने, समूह में घातक हथियार से हमला करना और लूटपाट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद सुधाकर की तलाश की जा रही

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad