Nikki and saahil…एक और सनसनीखेज खुलासा, साहिल अकेला नहीं साजिश रचने में पिता समेत कई शामिल

ख़बर शेयर करें -

निक्की हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में साहिल गहलोत के पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने साहिल के पिता वीरेंद्र, आशीष, लोकेश, नवीन और अमर को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कजन और दोस्त शामिल हैं। वहीं, पुलिस को आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पर हत्या वाली जगह पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन मिल गई है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निक्की के शव को फ्रिज में रखने के बाद साहिल अपने घर गया। कुछ देर तो वह गुमसुम घूमता रहा और फिर पिता को अलग ले जाकर हत्या की जानकारी दे दी। इस पर पिता ने उससे चुपचाप शादी करने की बात कही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad