बड़ी खबर- यूपी पुलिस की एटीएस टीम ने सीमा हैदर और सचिन को उठाया

ख़बर शेयर करें -

पाकिस्तान से चार बच्चों संग ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची महिला सीमा हैदर को यूपी पुलिस की एटीएस टीम ने हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस की टीम सोमवार को सचिन के घर में सादी वर्दी में पहुंची और दोनों को पीछे के रास्ते में अपने संग ले गई। यूपी एटीएस दोनों को एक गुप्त ठिकाने पर ले गई है। फिलहाल दोनों से वहीं पर पूछताछ की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों को पुलिस इतनी खामोशी से अपने संग ले गई कि घर के बार खड़े तमाम मीडिया कर्मियों को कानों कान खबर तक नहीं लगी। सीमा और सचिन को ले जाने के बाद से घर के लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं और किसी से भी कोई बात नहीं कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा
Ad Ad
Ad