ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेर्न वॉर्न का निधन

ख़बर शेयर करें -

ऑस्ट्रेलिया। दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेर्न वॉर्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। 1993 से 2005 तक उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका महत्वपूर्ण रोल था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad