बनभूलपुरा पुलिस के हाथ लगा स्मैक तस्कर अमीर उर्फ छोटा

ख़बर शेयर करें -

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद स्तर पर अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा विगत रात्रि देखरेख शान्ति व्यवस्था/रात्रि गश्त चेकिंग के दौरान लाइन नंबर 18 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने वनभूलपुरा से एक स्मैक तस्कर अमीर अहमद उर्फ छोटे, पुत्र फिरोज अहमद निवासी लाइन नंबर 18 वार्ड नंबर 24 थाना बनफूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष को कुल 20.80 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार किया गया।* पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान स्मैक तस्कर आमिर अहमद उर्फ छोटे उपरोक्त द्वारा बताया गया कि यह स्मैक सलीम से खरीद कर लाया है जो लाइन नंबर 10 में रहता है। जिस संबंध में सलीम के विरुद्ध भी स्मैक की खरीद-फरोख्त में पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना वनभूलपुरा पर मुकदमा एफआईआर नंबर-385/2022 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त को आज समयानुसार मा0न्याया0 के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त अमीर अहमद उर्फ छोटे उपरोक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उ0नि0 वीरेंद्र चंद, भूपेन्द्र जयेष्ठा, अमनदीप सिंह

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की एक और गाइडलाइन, भीषण गर्मी में रखना है बच्चों का ख्याल
Ad Ad
Ad