banbhulpura live update-कड़ाके की ठंड में घर बचाने महिलाएं बच्चे डटे हैं सड़कों पर….इलाके के सारे रास्ते सील…देखिए तस्वीरें वीडियो..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कड़ाके की सर्दी और उसपर रेलवे प्रकरण को लेकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा का माहौल बेहद गर्माया हुआ है। बनभूलपुरा में जब 40 से 50 हजार की आबादी के मकान रेलवे अधिग्रहण में जाने की नौबत आई तो हज़ारों की भीड़ सुबह तड़के से ही घरों से बाहर निकल आई और सड़कों पर बैठ गयी। सुबह दस बजे तक बनभूलपुरा के इंदिरानगर से चोरगलिया रोड स्थित थाने तक तिल रखने की जगह नहीं थी। इंदिरानगर में हज़ारों महिलाएं, दरियां बिछाकर सड़क पर बैठ गयीं और यह सिलसिला लगातार बढ़ता गया। हज़ारों महिलाएं, स्कूली बच्चे, बूढ़े लोग सड़कों पर दिखाई देने लगे। माहौल को भांपते हुए सीओ, एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने भी भारी फोर्स के साथ इलाके में डेरा डाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में करंट लगने से बाप बेटी की मौत, क्षेत्र में मातम

दोपहर एक बजे तक भी भीड़ का आलम यह था कि क्षेत्र में सारे रास्ते बंद हैं और लोग घरों को जाने को राज़ी नहीं हैं। दरअसल आज रेलवे सीमांकन करने पहुंचने वाला था। स्थानीय प्रशासन के साथ। विरोध की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एडीएम मनीष सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र, सीओ भूपेंद्र धौनी भी पहुंचे। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने आस-पास के इलाकों को सील कर दिया। वहीं, बनभूलपुरा आने वाले सभी रास्ते भी ब्लॉक कर दिए गए। इसके साथ ही एक प्रिजनर वैन भी खड़ी की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमांकन का काम हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू किया जा रहा है। उधर विरोध के बीच ही प्रशासन की टीम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीमांकन काम शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कल नैनीताल ज़िले के स्कूल बंद रहेंगे, भारी बारिश की चेतावनी

बता दें कि हाल ही में हाईकोर्ट ने वनभूलपुरा गफूर बस्ती में रेलवे की 78 एकड़ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण करने के आदेश दिए थे। इस जगह पर करीब 4365 अतिक्रमणकारी हैं। टीम पुराने पिलरों की जांच करेगी जहां पिलर हटाए गए होंगे वहां पेंट से लाल निशान लगाए जाएंगे। इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि कितने क्षेत्र का अतिक्रमण तोड़ा जाएगा।

सीमांकन के लिए एक टीम बनाई गई है। इसमें रेलवे, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad